फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   case on husband and in-laws for killing women

दामाद समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस

Mon, 05 Oct 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 05 Oct 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। भक्तापुर गांव निवासी एक महिला को 50 हजार रुपये के लिए ससुराल के लोगों ने जला दिया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका की मां ने दामाद और ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भक्तापुर गांव निवासी सायदा ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि उसने बेटी सीमा का विवाह साल भर पूर्व गांव निवासी नौशाद से किया था। विवाह के बाद से ही बाइक और 50 हजार रुपये नकदी की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन


पखवारे भर पूर्व बेटी को जिंदा जला दिया गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष आलोक राव ने बताया कि मृतका के मां की तहरीर पर पति नौशाद, ससुर अकबाल, सास समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया के एक गांव निवासी युवती सप्ताह भर पूर्व खेत गई थी तभी गांव निवासी गंगाराम, संतराम और अंजनी ने युवती को चाकू की नोंक पर काबू में कर रेप की वारदात को अंजाम दिया था।

युवती ने इस मामले में थाने पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इस पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली थी।


न्यायालय ने गैंगरेप का केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। उसी के तहत सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष आलोक राव का कहना है कि गैंगरेप के तीनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed