{"_id":"621bfe491cb4f83b0f229001b075ca3e","slug":"bus-fall-down-two-died-39-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फीट गहरे खड्ड में गिरी बस, दो की जान गई, 39 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 फीट गहरे खड्ड में गिरी बस, दो की जान गई, 39 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 29 Feb 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा/अगैया। रुपईडीहा से सवारियों को लेकर बहराइच जा रही एक यात्री बस सोमवार दोपहर करीब 12.15 बजे सुमेरपुर पुल के पास 20 फीट गहरे खड्ड में पलट गई।
हादसे में दो की मौत हो गई जबकि 39 घायल हो गए। मृतकों की पहचान कल्लन हलवाई (55) निवासी बाबागंज और नेपाल के जैसपुर निवासी नाइमा (35) पत्नी खलील के रूप में हुई है।
घायलों में चांदनी, नगमा, गायत्री की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पाकर पहुंचे एसएसबी के जवानों ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंचे हैं।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा एक साइकिल सवार को बचाने में हुआ।
रुपईडीहा से बस सोमवार सुबह 11:30 बजे के आसपास यात्रियों को लेकर बहराइच रवाना हुई। बस जब नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर अगैया एसएसबी सेंटर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित सुमेरपुर पुल के निकट पहुंची, तभी अचानक सामने एक साइकिल सवार आ गया।
विज्ञापन
उसे बचाने में बस का चालक संतुलन खो बैठा। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर 20 फुट गहरे खड्ड में जा गिरी। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चीख पुकार मच गई। गांव के लोग दौड़े।
सूचना पाकर एसएसबी के कमांडेंट दिनेश कुमार, सहायक सेनानायक पीएन सिंह भी जवानों की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह बस के अंदर फंसे यात्रियों को एसएसबी जवानों ने बाहर निकाला। इस बीच एसडीएम नानपारा अमिताभ यादव, सीओ भरत यादव और नानपारा पुलिस टीम भी पहुंच गई थी।
ये हुए घायल
बस में सवार सभी यात्री रुपईडीहा के निवासी थे। इनमें माखनलाल (25), सीता देवी (45), रुखसाना बेगम (18), शमीम (45), शुएब (30), बटोहीलाल (35), सुखलाल (25), छत्रपाल (48), प्रियांजल (25), किसमी (30), वकील पंडित (35), हजरत (40), शादाब (38), संतोष कुमार (4), रामप्यारी (50), राजकुमारी (49), शांती (28), तरन्नुम (32), मुजम्मिल (35), इलियास (38), जुबेर (15), गोवर्धन (20), गायत्री (25), सावित्री (29), नाज (21), मुनीर (35), संदीप (40), सूरज (20), सायमा (35), चांदनी (15), निदा (12), मंजू (30), जमीला (55), जमाल (20), लक्ष्मी (32), राममूरत (45), ओमकार (50), शाहजहां (39) आदि शामिल हैं। इनमें चांदनी, नगमा, गायत्री की हालत नाजुक बताई जा रही है।
एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
बस में सवार कल्लन हलवाई (55) निवासी बाबागंज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नेपाल के जैसपुर निवासी नाइमा (35) पत्नी खलील ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
बस में महिला, पुरुष समेत 41 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना पाकर एएसपी देवेंद्र नाथ और सीएमओ डॉ. केबी जैन भी नानपारा पहुंचे हैं। नानपारा सीएचसी से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।