फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   body found hanging from tree in mango orchard

आम के बाग में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 14 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 14 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
body found hanging from tree in mango orchard
नवाबगंज के उमरिया बसऊ गांव में महिला के फंासी लगाने के मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बसऊ गांव निवासी एक दंपती में पारिवारिक मामलों को लेकर शनिवार रात कहासुनी हुई। विवाद से नाराज पत्नी ने रात में ही गांव के बाहर स्थिति आम के पेड़ में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया के मजरा बसऊ गांव निवासी संजय कुमार का पत्नी किरन देवी (25) से पारिवारिक मामलों को लेकर शनिवार रात कहासुनी हुई। विवाद काफी बढ़ गया। आस पड़ोस के लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन


विवाद से नाराज किरन रात में 10 बजे के आसपास नित्य क्रिया के बहाने घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस पर परिवारीजनों को चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू की गई। घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित आम के पेड़ में किरन का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र राय ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। विवाहिता की मौत का मामला होने के चलते सीओ नानपारा एसके यादव, तहसीलदार घनश्याम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर ग्रामीणों का बयान दर्ज किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed