{"_id":"e63f2fc610d148d590ecd6808c17cdd2","slug":"attempt-to-kidnap-block-pramukh-candidate-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी को अगवा करने की कोशिश, फायरिंग और पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी को अगवा करने की कोशिश, फायरिंग और पथराव
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन के दौरान शुक्रवार को हरिहरपुररानी और सिरसिया में अफसरों की मौजूदगी में खूब हंगामा हुआ।
हरिहरपुररानी में नामांकन कराने जा रहीं मधु सत्या और उनकी दो प्रस्तावकों को सपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों ने पीट दिया।
गाड़ी पर पथराव और हवाई फायरिंग कर उन्हें अगवा करने का प्रयास किया लेकिन पीएसी के दौड़ते ही विपक्षी भाग निकले। इसके बाद वह नामांकन कर सकीं।
वहीं, सिरसिया में भाजपा समर्थित प्रत्याशी राम अवतार चौधरी का नामांकन पत्र सपा प्रत्याशी ने छीन लिया। इस दौरान अधिकारी सिर्फ तमाशबीन बने रहे। पीड़ितों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया है।
हरिहरपुररानी विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मधु सत्या अपनी प्रस्तावक अनीता सिंह व रुक्साना के साथ सुबह 11 बजे के करीब ब्लॉक मुख्यालय में दाखिल हो रही थीं।
इसी दौरान सपा समर्थकों ने तीनों पर हमला कर दिया। जमकर मारापीटा, फिर मधु की गाड़ी पर पथराव व हवाई फायरिंग की।
अधिकारी ये सब देखते रहे लेकिन जैसे ही प्रत्याशी और उनकी प्रस्तावकों को विपक्षियों ने अगवा करने की कोशिश की, पीएसी बस सक्रिय हो गया।
पीएसी ने मामला शांत कराया और प्रत्याशी व प्रस्तावकों को ब्लॉक परिसर के अंदर सुरक्षित किया। मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा।
वहीं, सिरसिया ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी राम अवतार चौधरी अपना नामांकन कराने ब्लॉक मुख्यालय में जैसे ही घुसे तभी सपा प्रत्याशी मंजूर खां ने उनका नामांकन छीनकर अपने समर्थक को थमा दिया।
विज्ञापन
पत्र पकड़ते ही समर्थक भाग निकला। मौके पर ही एसडीएम भिनगा सत्य प्रकाश वर्मा और एसओ सिरीसिया आरके यादव मौजूद रहे लेकिन दोनों ही तमाशा देखते रहे।
हरिहरपुररानी प्रत्याशी मधु सत्या ने मतदान के दिन मारपीट व मतगणना में हेराफेरी कराने की आशंका जताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी से सुरक्षा की मांग की है।
इस संबंध में एसपी जीएन त्रिपाठी कहते हैं कि ब्लॉक परिसर के बाहर कुछ छुटपुट घटनाएं हुई थीं लेकिन पीएसी होने के कारण किसी को नुकसान नहीं हुआ। यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
मेरे सामने कुछ नहीं हुआ, मैं तो कमरे में था
सिरसिया ब्लॉक मुख्यालय में हुई घटना के बारे में जब वहां मौजूद एसडीएम भिनगा सत्य प्रकाश वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उस वक्त मैं कमरे में था। मेरे सामने ऐसा कुछ नहीं हुआ।
भाजपा प्रत्याशी राम अवतार चौधरीने घटना की जानकारी मौखिक दी थी, जिससे जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई उनके दिशा-निर्देश पर होगी।
मधु सत्या को दी और सुरक्षा
मधु सत्या ने लिखित रूप से घटना की जानकारी दी है। घटना का विस्तृत ब्यौरा एसपी से मांगा गया है। इसके साथ ही मधु को और सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। यदि कोई बीडीसी भी सुरक्षा मांगता है तो उसे भी सुरक्षा दी जाएगी।
-आर. विक्रम सिंह, जिलाधिकारी श्रावस्ती