{"_id":"5733583a4f1c1b9b37919990","slug":"attack-on-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया लेने गए युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकाया लेने गए युवक पर जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/फखरपुर। कोठवल कला गांव निवासी एक युवक को बकाया रुपये मांगना महंगा पड़ गया। मंगलवार रात गांव के छह लोगों ने उसे घर बुलाकर बंधक बना लिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से पीटकर मरणासन्न कर दिया।
पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
फखरपुर थाना क्षेेत्र अंतर्गत कोठवल कला गांव निवासी मोहम्मद शमी (25) गाड़ी मालिक है। कुछ दिन पूर्व गांव निवासी सूरत सिंह ने किराए पर गाड़ी ली थी। सौदा चार हजार रुपये पर तय हुआ था।
विज्ञापन
काम निपटने के बाद सूरत सिंह ने जल्द ही रुपये चुकाने का वादा किया था लेकिन तगादे पर सूरत सिंह मामला टाल देता था। मंगलवार रात सूरत सिंह ने बकाया देने के बहाने मोहम्मद शमी को अपने घर बुलाया। यहां दोनों के बीच कहासुनी हुई।
इसके बाद सूरत ने क्रांति कुंवर सिंह, सत्य नारायन, छांगुर, राजकुमार के सहयोग से मोहम्मद शमी को बंधक बना लिया और उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जब इसकी भनक उसके चाचा शमीउल्ला को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने सूरत सिंह के घर दबिश देकर बंधक बने मोहम्मद शमी को मुक्त कराया लेकिन आरोपी भाग निकले। मोहम्मद शमी को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार शुरू हुआ लेकिन बुधवार सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मोहम्मद शमी की मां जैएना बेगम ने एसपी को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।