{"_id":"051c6a85ec2676518488e991f4f2efea","slug":"action-on-357-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी से नदारद 357 शिक्षकों का वेतन कटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव ड्यूटी से नदारद 357 शिक्षकों का वेतन कटा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पंचायत चुनाव के प्रथम चक्र में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव हुए थे। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के 357 शिक्षकों की भी ड्यूटी लगी थी लेकिन यह सभी ड्यूटी से नदारद थे। इन सभी का एक दिन का वेतन बीएसए की संस्तुति पर काट दिया गया है।
जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के एक हजार से अधिक प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों की ड्यूटी प्रथम चक्र में हुए जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव में लगी थी।
इनमें से 357 शिक्षकों ने लापरवाही बरतते हुए चुनाव ड्यूटी नहीं की थी। इस पर जिलाधिकारी अभय कुमार ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर चुनाव ड्यूटी से नदारद सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया था लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन
इसके चलते सभी 357 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काट लिया गया है। चेतावनी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस समय ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव की कवायद चल रही है।
अगर इस ड्यूटी में भी किसी शिक्षक ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए वेतन बाधित कर दिया जाएगा।
गिलौला में 56 के खिलाफ केस
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में चुनावी ड्यूटू से नदारद रहने वाले 56 कर्मियों के खिलाफ डीएम के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की गई है।