फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   तीन संदिग् ध दवाओं के नमूने सील

तीन संदिग् ध दवाओं के नमूने सील

Sun, 12 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
तीन संदिग्
ध दवाओं के नमूने सील
बहराइच। रूपईडीहा व बाबागंज कस्बे में दवा की दुकानों पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी मेडिकल स्टोरों के कागजों को खंगालते हुए एक मेडिकल स्टोर से तीन दवाओं के संदिग्ध नमूनों को भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन


शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने टीम के साथ रूपईडीहा कस्बा स्थित गायत्री, सूरज, अंसारी, विनय व आर्या मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। छपेमारी के दौरान गायत्री मेडिकल स्टोर पर कुछ संदिग्ध दवाएं मिली। इसमें से तीन संदिग्ध दवाओं के नमूनों को सील किया।
विज्ञापन


जबकि अन्य दुकानों पर दवाओं की खरीद व बिक्री की रसीदों व लाइसेंसों की जांच की। कुछ दुकानों में दुकान संचालक दवाओं के खरीद व बिक्री की रसीद मौके पर उपलब्ध नहीं करा सके। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी को कड़ी फटकार लगाते हुए सप्ताह भर में कागजात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपईडीहा में छापेमारी के बाद बाबागंज कस्बा स्थित अग्रवाल मेडिकल हाल पर भी छापेमारी हुई। ड्रग इंस्पेक्टर राजू प्रसाद ने बताया कि रूपईडीहा व बाबागंज स्थित छह मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई थी। तीन संदिग्ध दवाओं के नमूनों को भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed