{"_id":"59d7c4f44f1c1bcf538b6054","slug":"81507312884-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पीछे जल रहा था जुआ, सीओ सिटी ने मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के पीछे जल रहा था जुआ, सीओ सिटी ने मारा छापा
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने के पीछे चल रहा था जुए का अड्डा, सीओ ने पकड़ा
बहराइच। खैरीघाट थाने से चंद कदम दूर संचालित जुए के अड्डे का भंडाफोड़ एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक विशेष टीम ने किया। मौके से 12 जुआरी पकड़े गए और 50 हजार रुपये, जेवरात और गाड़ियां बरामद हुई हैं।
पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर को शुक्रवार को जुए के अड्डे के संचालन की सूचना मिली थी। थाने से महज सात सौ मीटर दूर स्थित बंधे के निकट अड्डा संचालित होने पर एसपी ने सीओ सिटी अतुल कुमार यादव की अगुवाई में टीम को रवाना किया।
स्पेशल टीम के पुलिस कर्मियों ने छापेमारी कर मौके से दीपक, फिरोज, अनिल समेत 12 जुआरियों को दबोचा। इनके कब्जे से सात बाइकें, सोने की चार अंगूठी, घड़ी, मोबाइल और 50 हजार रुपये बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि टीम ने करीब तीन लाख रुपये के जुए का खुलासा किया है।