फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   घर जा रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर नोंच कर किया लहूलुहान

घर जा रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर नोंच कर किया लहूलुहान

Sat, 16 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
घर जा रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर नोंच कर किया लहूलुहान
उर्रा/गायघाट। महाराजसिंह नगर गांव निवासी एक युवक निजी काम से गुरुवार देर शाम को मिहींपुरवा बाजार गया था। लौटते समय सुर्जीपुरवा-सेमरी मार्ग पर तेंदुए ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। युवक की चीख सुनकर जब आसपास के ग्रामीण पहुंचे तब उसकी जान बच सकी। हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत महाराज सिंह नगर गांव निवासी सत्यवीर (25) पुत्र लालजी गुरुवार देर शाम को निजी काम से मिहींपुरवा बाजार गया था। काम निपटाकर जब वह देर रात घर के लिए रवाना हुआ। वह बाइक से जैसे ही कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत सेमरी-सुर्जीपुरवा मार्ग पर पहुंचा। तभी मार्ग के निकट विचरण कर रहे तेंदुए ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। तेंदुए ने युवक के पैर को नोंच डाला। युवक ने बचाव के लिए शोर मचाया। आसपास लोग एकत्रित हो गए। सभी ने हाका लगाते हुए मशाल जलाया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। तेंदुए ने सत्यवीर के सिर, जांघ व हाथ को नोंच कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। यहां इलाज चल रहा है। सूचना वन विभाग को दी गई है। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। वहीं तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed