फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत चार घरों से चोरों ने 15 लाख की संपति उड़ाई

पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत चार घरों से चोरों ने 15 लाख की संपति उड़ाई

Tue, 01 Aug 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत चार घरों से चोरों ने 15 लाख की संपति उड़ाई
हरदी/उर्रा। चोरों ने रविवार रात हरदी और मोतीपुर थानाक्षेत्र में उत्पात मचाते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार घरों से 15 लाख की संपत्ति उड़ा ली। सुबह परिवार के लोगों को जानकारी हुई। तब हड़कंप मचा। इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूना एकत्रित किया। वहीं अन्य ग्रामीणों से तहरीर लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जिले में चोरी की वारदातों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। हरदी थाना अंतर्गत महसी निवासी पूर्व ब्लॉक प्रभाकर बाजपेई रविवार रात खाना खाने के बाद गर्मी अधिक होने के चलते घर से बाहर सो गए। रात को दीवार फांदकर घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी का लॉक तोड़ दिया। चोर अलमारी में रखा 3.50 लाख रुपये नकदी, महिलाओं के सोने-चांदी के लगभग 6.50 लाख मूल्य के जेवरात व अन्य कीमती सामान समेट ले गए। भोर तीन बजे के आसपास प्रभाकर बाजपेई लघुशंका के लिए उठे तो कमरा और अलमारी खुला देखकर सकते में आ गए। उन्होंने परिवार के लोगों को जगाया तो मकान के पीछे की खिड़की का ग्रिल टूटा हुआ था। दरवाजे भी खुले थे। अलमारी में रखी नकदी व महिलाओं के जेवरात गायब थे। इस पर सभी ने शोर मचाया। गांव के लोग एकत्रित हुए लेकिन तब तक चोर चंपत हो चुके थे। उधर मोतीपुर थाना अंतर्गत झाला चकैया गांव निवासी रामसूरत लोध के घर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने 10 हजार रुपये नकदी, कपड़ा, बर्तन व जेवरात समेत एक लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। जबकि इसी गांव निवासी नंदराम पाल के घर में घुसे चोरों ने 12 हजार रुपये नकदी, 60 हजार के जेवरात, कपड़ा व बर्तन समेत सवा लाख की संपत्ति उड़ाई। गांव निवासी मुंशीलाल यादव के घर में घुसे चोरों ने रक्षाबंधन पर्व मनाने आई उनकी बहन के सोने-चांदी के जेवरात व परिवार के अन्य महिलाओं के जेवर तथा कीमती सामान पर हाथ साफ किया। सुबह परिवार के लोगों को चोरी का पता चला। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई है। लेकिन अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed