फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दुर्घटना में दो मौतें

दुर्घटना में दो मौतें

Thu, 23 Nov 2017 09:46 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में दो मौतें
रिसियामोड़/उर्रा (बहराइच)। अलग-अलग सड़क हादसों में बेकाबू वाहनों की टक्कर से बाइकसवार दो युवकों की गुरुवार को मौत हो गई। यह दोनों युवक रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। रिसिया क्षेत्र में सड़क हादसे में दम तोड़ने वाला युवक अपनी ससुराल से लौट रहा था। वहीं मोतीपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। वह अपनी बहन के घर से गांव आ रहा था। दुर्घटना के बाद दोनों स्थानों पर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। वहीं अन्य हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

रिसिया थाना अंतर्गत गुरुचाही गांव निवासी विनोद कुमार (32) की ससुराल प्रह्लादा गांव में है। बुधवार सुबह विनोद बाइक से ससुराल गया था। वहां पर दिन गुजारने के बाद देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी नानपारा-बहराइच मार्ग पर भोपतपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने सूचना थानाध्यक्ष आरपी यादव को दी। थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने युवक के पास से मिले कागजात से परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो विनोद की पहचान की। कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर सुजौली थाना अंतर्गत घूरेपुरवा गांव निवासी रामचंदर (40) पुत्र हरिद्वारी के बहन की ससुराल मोतीपुर थाना अंतर्गत निबिया गौढ़ी गांव में है। बुधवार को रामचंदर बहन के घर गया था। वहां पर रात भर रहने के बाद गुरुवार सुबह बाइक से वापस गांव लौट रहा था। जब वह नानपारा-लखीमपुर पर गूढ़ चौराहे के पास पहुंचा। तभी सड़क पर बड़ा गड्ढा आ गया। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रामचंदर को रौंद दिया। मौके पर ही कुचलकर उसकी मौत हो गई। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन तब तक चालक वाहन समेत फरार हो गया। यहां पर चौकी इंचार्ज जेपी पाठक ने पहुंचकर शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कोतवाली देहात अंतर्गत टिकोरामोड़ के निकट गौतम वर्मा (25), परिवार की ममता वर्मा (45) व रीना वर्मा (17) को बाइक पर बिठाकर पारिवारिक कार्य से जिला मुख्यालय आ रहे थे। सुबह 10 बजे के आसपास जब वह पराग डेयरी के निकट पहुंचे। तभी तेज रफ्तार भारी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें मां-बेटी समेेत बाइक सवार तीनों व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया। मां-बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed