फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   लाश मिली

लाश मिली

Fri, 09 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
लाश मिली
राजीचौराहा (बहराइच)। गरेठी गांव के निकट स्थित तालाब के पास कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या कर शव को रात में फेंक दिया। सुबह शव मिलने पर हड़कंप मचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है। पहचान नहीं हो सकी है। शरीर पर गहरे जख्म हैं।
विज्ञापन


लग रहा है कि किसी दूसरे स्थान पर हत्या कर शव को गरेठी गांव के निकट फेंका गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का सही पता लग सकेगा। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के गरेठी गांव के बाहर तालाब स्थित है। प्रतिदिन की तरह गुरुवार सुबह ग्रामीण खेत को जा रहे थे। तभी उन्हें तालाब के निकट लाश कीचड़ में पड़ी दिखी। इससे सभी सकते में आ गए। सूचना पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना थाने पर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष दिनेश सिंह विष्ट पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब के कीचड़ से बाहर निकलवाया। इसके बाद आसपास गांवों के लोगों को एकत्रित कर लाश की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने पंचनामा के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास है। वह अल्पसंख्यक समुदाय का लग रहा है। चेहरे पर जख्म के निशान हैं। फोटोग्राफी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed