{"_id":"5a16f08c4f1c1b78548becf0","slug":"31511452812-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला कर मकान ढहाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमला कर मकान ढहाया
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। बेलवा तीर गांव निवासी एक महिला के घर पर गुरुवार दोपहर में गांव के दबंगों ने हमला कर मकान को ढहा दिया। विरोध करने पर महिला को मारापीटा। गांव के लोग एकत्रित हुए। तब उसकी जान बच सकी। इस मामले में पुलिस ने चार सगे भाइयों को नामजद करते हुए 10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
सुजौली थाना अंतर्गत बेलवा तीर गांव निवासी पनवा देवी पत्नी स्वर्गीय नगीना के आवासीय मकान पर गांव निवासी रामअवतार, बिरजा आदि की नजर लगी हुई है। इसी के चलते गुरुवार दोपहर में रामअवतार अपने भाई बिरजा, जंगली और लल्ला समेत अन्य 10 लोगों के साथ पनवा देवी के मकान पर आ धमके। दरवाजा तोड़कर सभी घर में घुस गए। फावड़ा व बेलचे से दीवारें ढहा दीं। विरोध करने पर महिला को लात-घूसों से पीटा। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। लेकिन तब तक दबंग उसके मकान को धराशायी कर चुके थे। ग्रामीणों के एकत्रित होने पर किसी तरह महिला की जान बच सकी। उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष अशरफ परवेज ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घटना की पुष्टि हुई है। इस मामले में रामअवतार समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी राम अवतार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।