{"_id":"583b0cf14f1c1b6a2f088370","slug":"21-injured-in-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस व पिकअप की भिड़ंत में 21 जायरीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस व पिकअप की भिड़ंत में 21 जायरीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
21 लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली से लौट रहे गोंडा के जायरीन से भरी बस और एक पिकअप वाहन के बीच रविवार सुबह पांच बजे नानपारा इलाके में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुघर्टना में 21 लोग घायल हो गए। उनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना का कारण वाहनों की रफ्तार अधिक होने के साथ घना कोहरा बताया जा रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नानपारा पहुंचाया जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोंडा में कस्बा परसपुर के 55 लोग चार दिन पूर्व बस (यूपी14एम-5865) से जियारत करने बरेली शरीफ गए थे। आला हजरत के उर्स में जियारत करने के बाद शनिवार शाम सभी जायरीन बस से लौट रहेे थे।
लखीमपुर होते हुए रविवार भोर में पांच बजे बस नानपारा की मटेरा पुलिस चौकी के पास पहुंची तो घना कोहरा था। बस की रफ्तार ज्यादा थी। इसी दौरान बहराइच की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी (यूपी31टी-8427) और बस में आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जायरीन से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर मटेरा चौराहा और लालपुर शिवपुर के ग्रामीण दौड़ पड़े और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा, सीओ अजय भदौरिया व अन्य पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से निकाल सीएचसी नानपारा पहुंचाया।
हादसे में बस सवार 21 लोग घायल हुए। तीन घायलों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार किया गया। दुघर्टना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। बस में सवार जायरीनों का कहना है कि भोर में घना कोहरा था। बस की रफ्तार अधिक थी। इससे हादसा हुआ।