{"_id":"5762dbbf4f1c1bb26511dd12","slug":"20-lakh-stolen-from-businessmans-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी के घर से 20 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी के घर से 20 लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पॉश इलाके जोशियापुरा निवासी घी व्यवसायी के घर में बुधवार देर रात मुख्यद्वार पर लगे चैनल गेट का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नकदी, जेवर समेत करीब 20 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
गुरुवार सुबह चोरी होने का पता चला तो परिवारीजनों ने कोतवाली में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने मौका मुआयना करने के बाद चोरी का केस दर्ज किया है। गौरतलब हो कि व्यवसायी सांसद प्रतिनिधि के सगे भाई हैं।
नगर कोतवाली क्षेत्र के जोशियापुरा निवासी देवीप्रसाद गुप्ता घी का व्यवसाय करते हैं। उनके सगे भाई हरिश्चंद्र गुप्ता बहराइच सांसद सावित्री बाईफुले के प्रतिनिधि हैं। बुधवार रात देवीप्रसाद के छोटे भाई चंद्रिका प्रसाद की तबियत खराब होने के चलते परिवार के सभी लोग जिला अस्पताल गए थे।
विज्ञापन
रात दो बजे के आसपास परिवार के लोग इलाज कराकर घर लौटे तो मुख्य गेट पर लगे चैनल पर ताला लगाकर तीसरी मंजिल पर सोने चले गए। इसके बाद चैनल गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने देवीप्रसाद और उनकी पत्नी की अलमारी का ताला काटकर 2.90 लाख रुपये कैश, हार, कंगन समेत 358 ग्राम सोने व दो किलोग्राम चांदी के गहने व अन्य कीमती सामान चुरा लिया।
गुरुवार सुबह परिवारीजन सोकर उठे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मेवालाल सुमन भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाएड भी बुलाया गया मगर चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने देवीप्रसाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। देवीप्रसाद के मुताबिक चोर कैश, पत्नी के जेवर, पुश्तैनी गहने समेत करीब 20 लाख की संपत्ति समेट ले गए हैं।