फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   आग लगने से दो मकान जले, एक लाख का नुकसान

आग लगने से दो मकान जले, एक लाख का नुकसान

Fri, 16 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से दो मकान जले, एक लाख का नुकसान
आग लगने से दो मकान जले
विज्ञापन

परसिया दपौली गांव में हुई घटना
खुटेहना (बहराइच)। परसिया दपौली गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में गुरुवार देर शाम अचानक आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक लपटों ने पड़ोसी के मकान को भी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। हादसे में लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है।

पयागपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसिया दपौली निवासी भवन शर्मा के फूस के मकान में देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसके बाद देखते ही देखते आग ने पड़ोसी झीने शर्मा के मकान को भी चपेट में ले लिया। दोनों घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर पयागपुर पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारी पहुंच गए और किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने आग लगने की सूचना तहसील को दी है, लेकिन अभी तक कोई भी राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। वहीं, आग लगने से दोनों परिवारों के लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed