फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बाइक नहीं मिली तो पत्नी को फावड़े से काट दिया गला

बाइक नहीं मिली तो पत्नी को फावड़े से काट दिया गला

Thu, 02 May 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
बाइक नहीं मिली तो पत्नी को फावड़े से काट दिया गला
पयागपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बेलवा गांव में बुधवार की शाम दहेज में बाइक न मिलने पर पति ने पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी कमरे में ताला बंद कर फरार हो गया। परिवारीजनों के घर पहुंचने पर उन्हें हत्या की जानकारी हुई, तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन



इस मामले में मृतका के पिता ने पति और ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। घटना के बाद से फरार पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य दो आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन



हुजूरपुर थाना अंतर्गत खानपुर गांव निवासी सिराजुल ने अपनी पुत्री जन्नतुल (21) का विवाह तीन वर्ष पूर्व पयागपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बेलवा गांव निवासी राजू के साथ किया था। लेकिन विवाह के बाद से राजू व उसके परिवार के लोग बाइक की मांग कर रहे थे। सिराजुल का कहना है कि पारिवारिक स्थिति ठीक न होने के चलते उसने बाइक देने के लिए इंतजार करने को कहा, लेकिन बेटी का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिराजुल ने बताया कि बुधवार क शाम परिवार के लोग गांव में पट्टीदारी में गए हुए थे। तभी राजू ने जन्नतुल की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। राजू के पिता इकबाल व परिवार के अन्य लोग घर पहुंचे तो जन्नतुल का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना देने के बजाए मौके से फरार हो गए।



उसे आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिली। सिराजुल की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति राजू व ससुर इकबाल को गांव के निकट से गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि सास व एक अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed