{"_id":"59cbd9bd4f1c1bab538b4b1c","slug":"161506531773-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने कुचला, पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने कुचला, पिता की मौत, पुत्र घायल
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसियामोड़ (बहराइच)। बेगमपुर फत्तेपुरवा गांव निवासी पिता-पुत्र बुधवार दोपहर में बाइक से इकौना स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। सभी नानपारा-बहराइच मार्ग पर मोहम्मदा के पास पहुंचे। तभी नानपारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। मौके पर ही पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र घायल हुआ है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामगांव थाना अंतर्गत बेगमपुर फत्तेपुरवा गांव निवासी रहीस (35) पुत्र साकिर अली की रिश्तेदारी इकौना में है। बुधवार सुबह 10 बजे रहीस अपने पुत्र हसीब (8) के साथ बाइक से इकौना जा रहे थे। बाइक सवार नानपारा-बहराइच मार्ग पर स्थित मोहम्मदा क्रॉसिंग के निकट पहुंचे। तभी नानपारा की ओर से आ रही ट्रक संख्या यूपी 27 टीए 2770 ने कुचल दिया। मौके पर ही रहीस की मौत हो गई। जबकि पुत्र हसीब घायल हुआ है। आसपास के लोगों की मदद से घायल बालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार बाइकसवार पिता-पुत्र हेलमेट नहीं लगाए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।