फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बाढ़ में डूबे में कैटर्स कर्मी का आठ दिन बाद मिला शव

बाढ़ में डूबे में कैटर्स कर्मी का आठ दिन बाद मिला शव

Wed, 23 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ में डूबे में कैटर्स कर्मी का आठ दिन बाद मिला शव
नानपारा (बहराइच)। सीतापुर जनपद के लहरपुर थाना अंतर्गत ग्राम गनेशपुर निवासी रंजीत (25) पुत्र स्वर्गीय सुरेश की ननिहाल खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम टेढ़ी गांव में लंबे अरसे से अपनी ननिहाल में रह रहा था। वह कैटर्स में खाना बनाने का काम करता था। खाना बनाने के लिए वह बारह अगस्त को अपने अन्य सहयोगियों के साथ वैवाही गांव में गया था। यहां से 15 अगस्त को लौट रहा था। क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण नवाब बंगले के निकट पुल के पास अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया था। काफी तलाश के बाद उसका शव बुधवार को चौकसाहार गांव के निकट खरगनपुरवा के पास मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed