फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   16 houses burnt by fire, burnt child

आग से 16 मकान जले, बालिका झुलसी

Thu, 07 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 07 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
16 houses burnt by fire, burnt child
आग से जला घर - फोटो : अमर उजाला
तराई में आग की लपटें कहर बरपा रही हैं। गुरुवार सुबह नानपारा तहसील क्षेत्र के दो गांवों में अचानक लगी आग से 16 मकान राख के ढेर में तब्दील हो गए। घर के अंदर से सामान निकालने के प्रयास में एक बालिका झुलसकर घायल हुई है। नकदी, जेवरात और अनाज समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। लगभग 18 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मैना नेवरिया गांव में ग्रामीणों ने खुद आग पर काबू पाया। वहीं मथुरा गांव में दमकल वाहन ने पहुंचकर किसी तरह आग को फैलने से रोका। 
विज्ञापन


मौसम परिवर्तन के साथ ही तराई में आग की लपटों का कहर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की सुबह अग्निकांड से हुई। कोतवाली नानपारा अंतर्गत मटेरा के निकट स्थित मैना नेवरिया गांव निवासी रामदीन के घर में महिलाएं चाय बना रही थीं। इसी दौरान चूल्हे से भड़की चिंगारी से छप्पर धधक उठा। परिवार के लोगों ने तो किसी तरह भागकर जान बचा ली। लेकिन चल रही तेज हवाओं से आग तेजी से फैली।
विज्ञापन


पल भर में रामदीन के साथ ही पड़ोसी हंसनू, माता प्रसाद, कनछेद, भागल, सियाराम, बहादुर, पप्पू, लवकुश, किशोर और महाजन के मकानों को लपटों ने आगोश में ले लिया। चीख पुकार मच गई। किसी तरह गांव के लोगों ने पंपिंग सेट चलाकर आग को फैलने से रोका। लेकिन तब तक सभी 11 मकान राख के ढेर में तब्दील हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर इसी तहसील क्षेत्र के मथुरा गांव निवासी जगदीश के घर में विद्युत तार के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यहां लपटों ने जगदीश के साथ ही सत्यदीन, कल्लू बेग और आजाद के मकान को भी आगोश में ले लिया। घर के अंदर से बक्सा निकालने के चक्कर में सत्यदीन की बेटी बुटकी (14) आग की चपेट में आकर झुलस गई। उसे स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। यहां अग्निशमनकर्मियों ने दमकल वाहन के साथ पहुंचकर आग परकाबू पाया। 

अब कैसे होंगे बेटी के हाथ पीले
मैना नेवरिया गांव निवासी कनछेद ने बताया कि उसने हाल ही में बेटी का रिश्ता तय किया था। मई में शादी होनी है। उसके लिए 10 हजार रुपये इकट्ठा किया था। दान, दहेज का सामान भी एकत्रित कर लिया था। लेकिन आग की लपटों में सबकुछ राख हो गया।


इसी गांव निवासी रामदीन के घर में रखा महिलाओं का तीन लाख रुपये मूल्य का जेवर, माता प्रसाद का 50 हजार रुपये नकदी, महाजन का 11 हजार और पप्पू का 10 हजार रुपये नकदी आग की भेंट चढ़ा है। वहीं मथुरा गांव में कल्लू बेग ने अपनी जमीन का सौदा तय किया था। पेशगी के तौर पर 50 हजार रुपये नगदी लिए थे। यह नगदी भी घर में रखी थी। आग की लपटों में नकदी की रकम स्वाहा हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed