फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   आत्महत्या

आत्महत्या

Sun, 29 Oct 2017 11:02 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
पत्नी को विदा नहीं करने पर युवक ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

परिवारीजनों ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप
विशेश्वरगंज (बहराइच)। विशेश्वरगंज के मरौटिया गांव में पत्नी को विदा कराने ससुराल आए युवक का ससुरालीजनों से विवाद हो गया। पत्नी को विदा नहीं करने पर युवक ने गांव से कुछ दूरी पर जाकर जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवारीजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप मढ़ा है।
गोंडा जिले के कटरा महादेवा निवासी लल्लन गोस्वामी (32) पुत्र रामचंदर का विवाह विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम मरौटिया निवासी एक युवती के साथ साल भर पहले हुआ। कुछ दिनों पूर्व युवती अपने मायके मरौटिया चली आयी। शनिवार को लल्लन पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचा। यहां पर पत्नी की विदाई को लेकर ससुराल के लोगों से कहासुनी हुई। इसी बात से नाराज लल्लन भोर में ससुराल से निकल आया और गांव से कुछ दूरी पर पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिवारीजनों ने लल्लन के ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता की सूचना पर उपनिरीक्षक एसके सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
महिला ने पिया विषाक्त, गंभीर
बहराइच। सोनवा थाना अंतर्गत चिचड़ी भेटिया निवासी महिला ने परिवारीजनों से विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनवा थाना अंतर्गत चिचड़ी भेटिया निवासी मीना (25) पत्नी संजय ने पारिवारिक मामलों में कहासुनी के बाद घर में रखा विषाक्त पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है। स्थिति नाजुक बतायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed