फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   नकदी भरा बैग उड़ाया

नकदी भरा बैग उड़ाया

Mon, 27 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
नकदी भरा बैग उड़ाया
घाघराघाट (बहराइच)। मथुरापुरवा तपेसिपाह गांव निवासी एक ग्रामीण सोमवार दोपहर में स्टेट बैंक से नकदी निकालकर घर जाते समय बस स्टॉप चौराहे पर रुक गया। यहां पर वह जलेबी खरीद रहा था। तभी बाइक से आए उचक्कों ने नकदी भरा बैग उड़ा लिया। बैग में 22 हजार 500 रुपये नकदी, आधार कार्ड व पासबुक भी था। ग्रामीण ने थाने पर तहरीर दी है। लेकिन अभी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तपेसिपाह के मजरा मथुरापुरवा गांव निवासी रामसागर यादव पुत्र मिश्रीलाल को आवास मिला है। आवास का पैसा उसके खाते में आया है। सोमवार सुबह साइकिल से रामसागर पैसा निकालने जरवलरोड के स्टेट बैंक शाखा गया। यहां पर उसने 22 हजार 500 रुपये नकदी निकालकर बैग में रख लिया। इसके बाद घर जाने लगा। जरवलरोड बस स्टॉप चौराहे पर रुक कर वह बच्चों के लिए जलेबी खरीदने लगा। इसी दौरान बाइक सवार उचक्कों ने साइकिल में लगे बैग को उड़ा दिया। ग्रामीण जब तक शोर मचाता, तब तक उचक्के बैग लेकर फरार हो गए। रामसागर ने बताया कि बैग में 22500 रुपये नकदी, आधार कार्ड व पासबुक रखा था। रहा था। उसने जरवलरोड थाने में तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed