{"_id":"59f610bc4f1c1b69678b7fff","slug":"141509298364-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के साथ गिरफ्तार
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर समेत तीन गिरफ्तार
बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र से फरार चल रहे शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रामगांव थाना अंतर्गत ग्राम गुलरिहा निवासी ज्वाला प्रसाद वर्मा शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ थाने में कई केस दर्ज हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक रामप्रकाश ने पुलिस बल के साथ ग्राम मौलवीपुरवा के निकट से उसे धर दबोचा। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। उधर कोतवाली देहात में गैंगस्टर के मुकदमे में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली नगर के मोहल्ला जोशियापुरा निवासी यशुवेंद्र निषाद उर्फ हिमांशु के खिलाफ छह माह पूर्व गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा और उपनिरीक्षक फिरोज अहमद ने टीम के साथ उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। उस पर पुलिस अधीक्षक ने पंद्रह हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। वहीं कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले में प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा ने सरस्वती नगर निवासी कुलदीप मिश्रा को गिरफ्तार किया है।