{"_id":"5755aa944f1c1b081d9c5455","slug":"12-lakhs-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से 12 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से 12 लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अधिवक्ता और नानपारा में व्यवसायी के घर से चोरों ने नकदी, जेवर समेत 12 लाख का सामान पार कर दिया। दोनों मामलों में कोतवाली को तहरीर दी गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है, मगर अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
शहर के चिक्कीपुरा मोहल्ला निवासी अधिवक्ता राघवेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने भाई के ऑपरेशन के सिलसिले में परिवार समेत लखनऊ गए थे। घर पर ताला लगा था। वह घर के बाहरी हिस्से में किराए पर रहने वाले अविनाश को गेट की चाबी दे गए थे।
राघवेंद्र नाथ का कहना है कि रविवार देर शाम को घर के सामने रहने वाली रजनी ने फोन कर उन्हें बताया कि बाहर का गेट बंद है मगर अंदर का दरवाजा खुला है। घर में लाइट भी जल रही है। इस पर राघवेंद्रनाथ ने आसपास के लोगों को सूचना दी और रात में ही बहराइच पहुंचे तो पता चला कि घर में चोरी हो गई है।
विज्ञापन
राघवेंद्र नाथ ने बताया कि किराएदार अविनाश गेट की चाबी मोहल्ले में रहने वाली माया श्रीवास्तव को देकर गांव चले गए थे। जिसके बाद चोरों ने घर पर धावा बोला। राघवेंद्रनाथ के मुताबिक घर के अलमारी व लॉकरों के ताले तोड़कर चोर लगभग 150 ग्राम सोने के जेवर, हीरे की छह अंगूठी, चांदी के जेवर, दो लाख रुपये कैश समेत करीब नौ लाख रुपये कीमत का सामान चुरा ले गए हैं।
नानपारा के कहारन टोला निवासी विमलेश कुमार मौर्य कॉन्फेक्शनरी का व्यवसाय करते हैं। सोमवार सुबह वह घर में ताला लगाकर दुकान गए थे। दोपहर में उनकी पत्नी मायके से घर लौटीं तो पूरा सामान अस्त-व्यस्त था।
चोर घर में रखे दो लाख रुपये कीमत के जेवर, 15 हजार रुपये कैश व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए थे। विमलेश ने बताया कि चोर पीछे की दीवार का रोशनदान काटकर घर में घुसे थे। एसएसआई सत्यप्रकाश सिंह व उपनिरीक्षक सुनील शुक्ल ने मौका मुआयना किया है। तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।