फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सड़क पर लगा स्कूल

सड़क पर लगा स्कूल

Mon, 27 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर लगा स्कूल
बहराइच। शहर के स्टीलगंज तालाब प्राथमिक विद्यालय के दरवाजे, खिड़की और तालेपर रविवार रात अराजक तत्वों ने गंदगी लेप दी। सुबह छात्र-छात्राएं व शिक्षक स्कूल पहुंचे तो सकते में आ गए। अपशब्दों का भी प्रयोग दीवारों पर किया गया था। इससे क्षुब्ध शिक्षिकाओं ने स्कूल के सामने सड़क पर ही क्लास लगाकर पढ़ाई शुरू कर दी। इसके बाद हड़कंप मचा। अधिकारी हरकत में आए। आननफानन एसपी व अन्य अधिकारियों के पहुंचने पर सफाईकर्मियों को बुलाकर व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। दोपहर बाद स्कूल खुला। इस मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया है। अराजक तत्वों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर अंतर्गत स्टीलगंज तालाब पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मोहल्ला अकबरपुरा और गुदड़ी प्राथमिक विद्यालय के छात्रों की क्लास लगती है। छात्र संख्या 87 है। प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह अकबरपुरा की प्रधानाध्यापिका रंजना रस्तोगी व गुदड़ी की प्रधानाध्यापिका नीलम, शिक्षामित्र पूनम गोस्वामी तथा नीतू बाल्मीकि के साथ स्कूल पहुंची। काफी संख्या में व्छात्र भी स्कूल पहुंचे थे। लेकिन सभी द्वार पर ही खड़े थे। शिक्षिकाएं मौके पर पहुंची तो सकते में आ गईं। मुख्य द्वार के साथ ही खिड़की, दरवाजे व ताले पर गंदगी का लेपन मिला। दीवारों पर अश्लील अपशब्द लिखे गए थे। तत्काल इसकी सूचना बीएसए को देने के साथ ही कोतवाली नगर को मामले से अवगत कराया गया। लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। इस पर क्षुब्ध शिक्षिकाओं ने स्कूल के सामने मुख्य सड़क पर ही छात्र-छात्राओं को बिठाकर पढ़ाई शुरू कर दी। जब 10 बजे के जाम लगने लगा, तब सूचना अधिकारियों को मिली। आननफानन पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने स्पेशल टीम प्रभारी केके यादव को मौके पर भेजा। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक एसएन तिवारी के साथ मौके पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं का बयान दर्ज करने के बाद सफाईकर्मियों को बुलवाकर व्यवस्था दुरुस्त कराई। इसके चलते दोपहर बाद स्कूल खुल चुका। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रधानाध्यापिका रंजना रस्तोगी और नीलम की तहरीर पर अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। टीम को अराजक तत्वों को चिन्हित करने के लिए लगाया गया है। शीघ्र ही अराजक तत्वों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व में भी हो चुकी हैं हरकतें
स्टीलगंज तालाब प्राथमिक विद्यालय में गंदगी बिखेरने, लेपन आदि का मामला नया नहीं है। दो साल से यह स्थितियां बन रही हैं। इस मामले में कई बार शिक्षिकाओं ने आवाज उठाई। लेकिन कार्रवाई आज तक नहीं हुई। जिसका नतीजा है कि अराजक तत्वों के हौसले बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed