फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मकान और दुकान से चोरों ने उड़ाई चार लाख की संपति

मकान और दुकान से चोरों ने उड़ाई चार लाख की संपति

Sun, 22 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
मकान और दुकान से चोरों ने उड़ाई चार लाख की संपति
पीड़ितों ने थाने पर दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

फखरपुर/नवाबगंज (बहराइच)। फखरपुर और नवाबगंज में शुक्रवार की रात चोरों ने धावा बोलकर मकान और दुकान से नकदी और जेवर समेत लगभग चार लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी। पीड़ितों ने इस मामले में थाने पर तहरीर दी है। लेकिन अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।

फखरपुर थाना अंतर्गत वजीरगंज मार्ग पर स्थित बेदौरा गांव निवासी हरिश्चंद्र सिंह उर्फ राजा के घर में रात को चोर दीवार फांद कर घुस गए। चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर 15 हजार की नकदी, तीन लाख के सोने-चांदी के जेवर समेत लगभग साढ़े तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


सुबह परिवार के लोग जब जगे तब उन्हें चोरी का पता चला। इससे चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई है। गौरतलब हो कि जहां चोरी हुई वहां से कुछ दूरी पर ही पुलिस चौकी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर नवाबगंज कस्बे के बक्शी गांव रोड पर स्थित दीपक की चाय की दुकान में पीछे से दीवार फांदकर घुसे चोरों ने दो हजार रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य कीमती सामान समेत 50 हजार की संपत्ति उड़ा ली। पीड़ित दीपक ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed