{"_id":"6919898608da2b8c5409cd6f","slug":"couple-committed-suicide-by-hanging-themselves-due-to-family-dispute-in-bahraich-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: रात में फंदे से झूली पत्नी... सुबह इस हाल में मिली पति की लाश, ससुरालवालों पर बेटे की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: रात में फंदे से झूली पत्नी... सुबह इस हाल में मिली पति की लाश, ससुरालवालों पर बेटे की हत्या का आरोप
Sun, 16 Nov 2025 01:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:51 PM IST
सार
बहराइच में महिला ने रात में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह पति की लाश भी फंदे से झूलती मिली। घरवालों ने ससुरालवालों पर बेटे की हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़, जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के बहराइच में पारिवारिक कलह के चलते दंपति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पहले महिला फंदे से झूली। मायकेवालों के झगड़ा करने के बाद पति भी फंदे से झूल गया। युवक के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना नानपारा कोतवाली क्षेत्र के परसा अगइया गांव की है। गांव निवासी बिट्टन (28) ने शनिवार की रात 8 बजे घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार की सुबह पति पप्पू का शव भी पेड़ की डाल से फंदे से लटकता मिला। घटना से घर में चीत्कार मच गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि बिट्टन की मौत की सूचना पर रात में उसके मायके के लोग आए थे। उन्होंने बेटे पप्पू से विवाद किया। इसके बाद पप्पू घर से चला गया। काफी देर तक न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह उसका शव गांव से आधा किमी दूर आम के पेड़ की डाल से फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
पप्पू की बहन ने बताया कि भाई की शादी लगभग 8 वर्ष पूर्व हुई थी। उन्हें दो लड़कियां हैं। एक पांच और दूसरी तीन वर्ष की है। परिवार में अक्सर कलह होती रहती थी। रात में भाभी की मौत के बाद उनके मायकेवालों ने भाई के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उसे पकड़कर ले गए। हत्या करके शव लटका दिया।
प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह का कहना है कि दोनों मौतें संदिग्ध हैं। लाशों को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।