फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   corona

को0रोना संक्रमण से दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Sun, 02 May 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
corona
बहराइच। कोविड अस्पताल में महिलाओं समेत तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। कोविड प्रोटोकॉल के तहत शवों का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। चिकित्सक ने भाई को बचाने के लिए हुजूरपुर से ऑक्सीजन मंगवाया, लेकिन अंत में युवक ने दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमण से लगातार मौतों का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा निवासी दीपा श्रीवास्तव (45) कोरोना संक्रमित थी। उनका इलाज मेडिकल कालेज के कोविड अस्पताल में चल रहा था। देर रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गांव दंदौली निवासी कुंती देवी श्रीवास्तव (60) पत्नी छोटेलाल की हालत पांच दिन पूर्व हालत खराब हुई। जांच के दौरान 26 अप्रैल को इन्हें कोरोना की पुष्टि हुई। ऑक्सीजन लेबल काफी कम होने पर परिवार के लोग इन्हें अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के जिहुरा मरौचा गांव निवासी अधिवक्ता सचिन तिवारी उर्फ राजन (46) पुत्र आनंद चंद्र तिवारी की दो दिनों से हालत खराब थी।
विज्ञापन

गोल्डेन कार्ड के जिला समन्वयक डॉ. पीयूष ने बताया कि भाई सचिन की हालत खराब होने पर उन्हें मेडिकल कालेज लाकर भर्ती कराया गया। डॉ. पीयूष ने बताया कि हुजूरपुर से ऑक्सीजन मंगवाया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। डॉ. पीयूष ने बताया कि सचिन कोरोना संक्रमित थे। सभी शवों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed