{"_id":"676da655a78d501be00bb2f4","slug":"congressmen-raised-demand-for-impartiality-in-prabhat-pandey-case-bahraich-news-c-98-1-slko1007-124550-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कांग्रेसियों ने उठाई प्रभात पांडेय मामले में निष्पक्ष की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कांग्रेसियों ने उठाई प्रभात पांडेय मामले में निष्पक्ष की मांग
Fri, 27 Dec 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में बृहस्पतिवार को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। इस दौरान सभी ने पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव की प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठी चार्ज में मौत हो जाने की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, एआईसीसी सदस्य मेजर राना शिवम सिंह व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमरनाथ शुक्ला की अगुवाई बृहस्पतिवार को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। इस दौरान शहर अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि बीते 18 दिसंबर को लखनऊ विधानसभा घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की ओर से किए जा रहे शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों द्वारा निहत्थे पार्टी कार्यकर्ता पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया था। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पार्टी के नेता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस की लाठीचार्ज में पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव प्रभात पांडेय की मौत हो गई थी।
घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा अनर्गल बयानबाजी कर घटना को दबाकर दोषी पुलिसकर्मियों को बचाने का कार्य कर रही है। पार्टी पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर घटना की निष्पक्ष कराते हुए दोषियों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर हसन इश्तियाक, मुकुंदजी शुक्ला, देवेंद्र श्रीवास्तव, मुस्तकीम सलमानी, डाॅ.राजेश तिवारी, कुंवर साहब श्रीवास्तव, प्राची श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, विपुल मिश्रा, हीरालाल राव, फजल खान, मोहम्मद फरीद, खालिद हिशामी, पुल्लू द्विवेदी, गोवर्धन लाल अवस्थी, गोपीनाथ आदि मौजूद रहे।

शामली में करोड़ी मार्ग पर गिरा दो मंजिला मकान।संवाद
विज्ञापन