फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Congress has done nothing for Nishads in 70 years: Sanjay

70 साल में कांग्रेस ने निषादों के लिए कुछ नहीं किया : संजय

Mon, 01 Nov 2021 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Congress has done nothing for Nishads in 70 years: Sanjay
कैसरगंज में आयोजित जनसभा में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का स्वागत करते कार? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने रविवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने उनसे पूछा कि आखिर प्रियंका की कांग्रेस ने 70 सालों में निषादों के लिए क्या किया है। पांच राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहीं पर बता दें कि उनकी पार्टी निषादों के लिए वह क्या कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने यह बयान तब दिया जब गोरखपुर पहुंची प्रियंका गांधी ने सरकार बनने पर मत्स्येंद्रनाथ विश्वविद्यालय बनाने का ऐलान किया। डॉ. निषाद ने कहा कि हमारी पार्टी के अस्तित्व में आते ही कांग्रेस, बसपा साफ हो गई, सपा हाफ और बीजेपी माफ हो गई। डॉ. निषाद रविवार को कैसरगंज में अपनी पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कैसरगंज में आयोजित इस जनसभा में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी। उन्होंने कहा कि एनडीए में उन्हें 70 सीटें मिली हैं। जहां जहां निषाद बाहुल्य क्षेत्र है वहां-वहां वह अपनी पार्टी से उम्मीदवार लड़ाऐंगे। उन्होंने कहा कि जनसभा स्थल पर उमड़ी भीड़ को देखकर सपा और कांग्रेस में बौखलाहट हो गई होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को निषादों के लिए कुछ करने को बहुत से अवसर मिले लेकिन कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा, बसपा की भी सरकार बनाने में निषादों ने सहयोग दिया, लेकिन इन दोनों सरकारों ने भी निषादों की भलाई में कोई योगदान नहीं दिया। इस मौके पर गोविंद कुमार, अनिल कुमार निषाद, जिलाध्यक्ष अमरनाथ निषाद, सचिन कुमार निषाद, रिंकू निषाद, अश्विनी निषाद, राजू सभाषद समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed