{"_id":"68092d9bb3137dad5900ddc6","slug":"congress-expressed-condolences-to-the-tourists-who-were-victims-of-the-terrorist-attack-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-129479-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कांग्रेस ने आतंकी हमले के शिकार पर्यटकों के प्रति जताई संवेदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कांग्रेस ने आतंकी हमले के शिकार पर्यटकों के प्रति जताई संवेदना
Wed, 23 Apr 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जम्मू व कश्मीर के पहलगाम स्थित बायसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के शिकार पर्यटकों के प्रति जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को संवेदना व्यक्त की गई। इसके लिए पार्टी जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह के सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। वहां पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव हमजा शफीक ने कहा जब जब भाजपा की केंद्र में सरकार में रही है, तब तब पाकिस्तान के आतंकवादियों के हाैसले बुलंदियों पर रहे हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील है कि आतंकवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए उच्चस्तरीय त्वरित जांच व कार्रवाई का आश्वासन देश की जनता को दें। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेता धर्मेंद्र चौधरी, आशुतोष मिश्र, शेख जकारिया शेखू, दीनानाथ पांडेय, मोहम्मद शाहनवाज, मुस्तकीम सलमानी, राजन शर्मा, अजीज कादरी व ऋषभ सिंह सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।