{"_id":"6acbd1bdafd468132a07f26e","slug":"complaints-related-to-cough-fever-and-skin-issues-have-increased-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-158384-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: खांसी, बुखार व त्वचा से जुड़ी शिकायतें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: खांसी, बुखार व त्वचा से जुड़ी शिकायतें बढ़ीं
विज्ञापन
बाबागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज देखते चिकित्सक।
बहराइच। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। मेलों में खांसी, बुखार, सर्दी-जुकाम और त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित कीं। साथ ही गैर संक्रामक रोगों की पहचान के लिए एनसीडी स्क्रीनिंग भी कराई गई।
पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार खुटेहना, रामनगर खजुरी, पहलवारा, मुंडेरवा ठकुराइन और बभनियावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेलों में सर्वाधिक 159 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। इनमें 84 पुरुष, 42 महिलाएं, 30 बच्चे और पांच किशोरियां शामिल रहीं। किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण भी किया गया। इस दौरान डॉ. श्वेता यादव, डॉ. श्रीकेश वर्मा, डॉ. अब्दुल वाहिद समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरसिंडीहा में अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र गौतम ने मेले का निरीक्षण किया। यहां 25 मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 37 मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक सिंह ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार किया। उन्हें निशुल्क दवाएं भी दी गईं।
विज्ञापन
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 42 मरीजों की जांच की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने सर्दी-जुकाम, खांसी और खुजली से पीड़ित मरीजों के साथ महिलाओं व बच्चों का परीक्षण कर उपचार किया।