फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Competitions held in youth festival, winners honored

Bahraich News: युवा महोत्सव में हुईं प्रतियोगिताएं, विजेता सम्मानित

Sun, 26 Mar 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 26 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Competitions held in youth festival, winners honored
कटरा (श्रावस्ती)। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में नेहरू युवा केंद्र की ओर से रविवार को युवा महोत्सव आयोजित किया गया। जिला समन्वयक कोमल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रावस्ती विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य लोगों के जीवन को सुखमय बनाना है। यह तभी होगा जब क्रियान्वयन एजेंसी और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय हो। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में शिवांगी शुक्ला प्रथम, स्नेहा शर्मा द्वितीय, अंकिता यादव तृतीय, चित्रकला में शांति देवी पांडे प्रथम, आकांक्षा सिंह द्वितीय, नीतू वर्मा तृतीय, कविता प्रतियोगिता में दीक्षिता पांडे प्रथम, सविता देवी द्वितीय, अंशिका सोनी तृतीय, फोटोग्राफी में स्वप्निल चौधरी प्रथम, वीरेंद्र जयसवाल द्वितीय व निश्चल श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे। इन्हें विधायक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कई विभागों के स्टाॅल भी लगाए गए थे। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण स्वरूप मिश्रा, प्राचार्य धर्मेंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्य मुन्नालाल यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed