फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Committees will be digital, electricity bill will be recovered from micro ATM

डिजिटल होंगी समितियां, माइक्रो एटीएम से होगी बिजली बिल की वसूली

Mon, 01 Nov 2021 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Committees will be digital, electricity bill will be recovered from micro ATM
कैसरगंज (बहराइच)। नाबार्ड व जिला सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा कैसरगंज अंतर्गत ग्राम करीमबेहड़ साधन सहकारी समिति कसेहरी बुजुर्ग में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि साधन सहकारी समितियों का विस्तार किया जा रहा है। अब मात्र खाद बीज बेचने तक ही समितियां सीमित न रहें, इसके लिए समितियों को डिजिटल किया जा रहा है। माइक्रो एटीएम के माध्यम से बिजली बिल की वसूली की जिम्मेदारी समितियों को सौंपी गई है। जिससे आमजन को राहत मिली है। वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट कार्य के लिए सहकारिता समिति सचिव राजेश कुमार, राजकुमार सिंह, अभिनंदन सिंह, अनुपम शुक्ला, फिरोज खान, धर्मेंद्र मिश्रा, भवानी प्रसाद मिश्र, अजय सिंह, अयोध्या प्रसाद सिंह व नीरज श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान तरुण इंडिया वर्ष लखनऊ द्वारा वित्तीय साक्षरता, डिजिटल इंडिया तथा बेटा-बेटी एक समान जैसे विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, प्रबंध निदेशक यूपी कारपोरेटिव वरुण कुमार मिश्र, एआर कोआपरेटिव बाबूराम तिवारी, जिला कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष घनश्याम सिंह व मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव, सहकारिता मंत्री के पीआरओ कौशलेंद्र विक्रम सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामराज वर्मा, सुवेद वर्मा, मंडल अध्यक्ष शिवसहाय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed