फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Clouds remained overcast, temperature dropped by one degree

Bahraich News: छाये रहे बादल, एक डिग्री लुढ़का तापमान

Fri, 28 Jun 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 28 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained overcast, temperature dropped by one degree
लोगों को गर्मी से मिली राहत, सुबह कुछ स्थानों पर हुई आंशिक बूंदाबांदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। तराई में आसमान से राहत लगातार जारी है। मई व जून के लगभग तीन सप्ताह तक झुलसाने के बाद से लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। बृहस्पतिवार को तापमान एक डिग्री और लुढ़क गया और सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27 दर्ज किया गया।


तराईवासियों को भीषण तपिश में तपाने के बाद आसमानी राहत जारी है। बीते एक सप्ताह के भीतर तापमान में लगभग नौ डिग्री की कमी हुई है, जिससे तराई का मौसम खुशनुमा हो गया है। बृहस्पतिवार सीजन का सबसे कम तपिश वाला दिन रहा और तापमान एक डिग्री लुढ़क कर 35 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान कुछ स्थानों पर आंशिक बूंदाबांदी भी हुई। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। बताते चलें कि बुधवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क कर 36 व इससे पूर्व तीन दिनों से 39 डिग्री था। लगातार तापमान में हो रही गिरावट व बादलों की आवाजाही से जहां लोगों को गर्मी से राहत है, तो वहीं किसानों में भी खुशी की लहर है। किसान सिंचाई खर्च बचने व तापमान घटने से खेतों की नमी ज्यादा दिन टिकने की बात कह रहे हैं। साथ ही किसानों की जल्द ही झमाझम बारिश होने की उम्मीद भी मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed