फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Closed Jan Aushadhi Centres will be started.

Bahraich News: शुरू किए जाएंगे बंद पड़े जन औषधि केंद्र

Tue, 02 Jun 2026 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Closed Jan Aushadhi Centres will be started.
बहराइच। विकास भवन सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विकास योजनाओं की पारदर्शिता और जमीनी क्रियान्वयन प्रमुख मुद्दा रहा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों एवं कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि योजनाओं की वास्तविक निगरानी हो सके।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में 16 स्वीकृत जन औषधि केंद्रों में केवल पांच के संचालन पर सांसद ने असंतोष व्यक्त किया और संबंधित संस्थाओं को नोटिस जारी कर सभी केंद्रों को तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। सांसद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और गोआश्रय स्थलों में टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों की समीक्षा के दौरान लखपति दीदी योजना और चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नए तथा लाभान्वित किसानों का पूरा ब्यौरा भी मांगा। उन्होंने कहा कि जिले में निर्मित 74 अन्नपूर्णा भवनों में से केवल 60 से ही वितरण कार्य संचालित हो रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए शेष भवनों को शीघ्र क्रियाशील करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विधायक बलहा सरोज सोनकर ने पशु चिकित्सालयों में तैनात चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की सूची तथा मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कराने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों और सुझावों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए अगली दिशा बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।


बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विधायक सुभाष त्रिपाठी, राम निवास वर्मा, आनंद यादव, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, डीएफओ सुंदरेशा, सीएमओ डॉ. संजय कुमार, डीपीओ राजकुमार सहित जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed