{"_id":"689262015c91893aa10dd4d2","slug":"class-5-student-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-fan-bahraich-news-c-98-1-slko1011-134775-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पंखे से लटककर कक्षा पांच के छात्र ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पंखे से लटककर कक्षा पांच के छात्र ने दी जान
Wed, 06 Aug 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। डिहुआ कला गांव निवासी कक्षा पांच में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र पीयूष ने मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। पीयूष की मौत से परिजन बेसुध हो गए।
मंगलवार सुबह नौ बजे पीयूष अपने घर की दो मंजिला छत पर खेलने गया था। उस समय घर में केवल उसकी मां ही मौजूद थीं। कुछ देर बाद जब पीयूष की कोई खबर नहीं मिली, तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। छत पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि पीयूष पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। आनन-फानन उसे फखरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बौंडी थाना अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मौर्य ने बताया कि दरोगा को भेजकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार इस घटना से सदमे में है और अभी तक आत्महत्या के पीछे की वजह नहीं बता सका है, न ही किसी घरेलू विवाद की जानकारी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।