फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Chittaura CHC got state-of-the-art testing machines

Bahraich News: चित्तौरा सीएचसी को मिलीं अत्याधुनिक जांच मशीनें

Wed, 06 Aug 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 06 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Chittaura CHC got state-of-the-art testing machines
चित्तौरा (बहराइच)। जिले के विकासखंड चितौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अब रोगियों की जांच अत्याधुनिक मशीनों से होगी। शासन से प्राप्त नई मशीनों के जरिए अब सीबीसी, केएफटी व एलएफटी सहित तमाम पैथोलॉजिकल टेस्ट पूरी तरह कंप्यूटरीकृत तरीके से होंगे। इससे न केवल जांच की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि रिपोर्ट मिलने में समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. तबरेज ने बताया कि अब मरीजों को अपनी रिपोर्ट के लिए बार-बार अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जांच के बाद रिपोर्ट सीधे मरीज के मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। यह सुविधा ग्रामीण और दूर के मरीजों के लिए काफी सुविधाजनक होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में अब पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह कंप्यूटराइज हो गई है। मरीजों के पर्चे भी अब कंप्यूटर से ही तैयार होंगे। जिससे इलाज की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और सुलभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी में रोजाना सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। डॉक्टरों का कहना है कि इस व्यवस्था से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने के साथ लोगों को बेहतर व समयबद्ध इलाज भी मिल सकेगा।



जानिए क्या होगा लाभ
- रिपोर्ट मोबाइल पर भेजे जाने से नहीं लगाने पड़ेंगे अस्पताल के चक्कर
- ऑटोमेटिक मशीन से जांच की गुणवत्ता में होगा सुधार
- पर्चे और पंजीकरण भी अब पूरी तरह डिजिटल
- मरीजों के समय और संसाधनों की होगी बचत
- सीएचसी पर रोगियों को अब और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed