फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cattle smugglers opened fire, collided with police jeep

Bahraich News: पशु तस्करों ने झोंका फायर, पुलिस जीप में मारी टक्कर

Mon, 28 Aug 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 28 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Cattle smugglers opened fire, collided with police jeep
नवाबगंज (बहराइच)। जिले में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका एक उदाहरण नवाबगंज थाना क्षेत्र में देखने को मिला। यहां बेखौफ पशु तस्करों ने पीछा कर रही पुलिस की जीप में पिकप से टक्कर मार दी। पुलिस कर्मियों पर कट्टे से फायर झोंक दिया। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इस दौरान दूसरा तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पशु तस्कर नेपाल का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा से सटे नवाबगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात पिकप से तस्करी कर पशु ले जा रहे तस्करों को नवाबगंज पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर तस्कर उग्र हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। नवाबगंज थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि रविवार की रात अब्दुल्ला गंज जंगल में तस्करों ने पुलिस जीप में पिकप से टक्कर मार दी और भागने लगे।
विज्ञापन

इस पर पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा किया। इस दौरान एक तस्कर ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। लेकिन पुलिस टीम तस्करों का पीछा करती रही और एक तस्कर को दबोच लिया। वहीं दूसरा फरार हो गया। तस्कर की पहचान नेपाल के हिरमिनिया थाना क्षेत्र के भज्जीपुरवा निवासी मैफूज शेख के रूप में हुई है। पकड़े गए पशु तस्कर पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed