{"_id":"683ca80906c9de88b80bb7c9","slug":"cattle-remains-found-in-fattepurva-village-for-the-second-consecutive-day-tension-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131575-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फत्तेपुरवा गांव में लगातार दूसरे दिन मिले मवेशी के अवशेष, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फत्तेपुरवा गांव में लगातार दूसरे दिन मिले मवेशी के अवशेष, तनाव
Mon, 02 Jun 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
तेजवापुर(बहराइच)। ग्राम पंचायत फत्तेहपुरवा में लगातार दो दिन से मवेशियों के अवशेष मिल रहे हैं। इससे गांव में तनाव की स्थिति है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रामगांव थाने की पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा। वहीं, दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
रामगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत फत्तेहपुरवा में शनिवार को आबादी से लगभग 50 मीटर दूर स्थित हनीफ खां के मड़हे में मवेशी के अवशेष पड़े मिले। अवशेष देख ग्रामीण गोकशी की आशंका जाहिर करते हुए आक्रोशित हो उठे और इसकी सूचना रामगांव पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब भेजा। वहीं रविवार को भी गांव से लगभग 100 मीटर दूरी पर मवेशी का सिर व पैर पड़ा मिला। अवशेष को कुत्ते नोच रहे थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामगांव थाना प्रभारी सूरज कुमार राणा ने बताया कि खेत में मिले अवशेष को एकत्रित कर जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना प्रथमदृष्टया संदिग्ध लग रही है। वहीं सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम ने बरामद अवशेष एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। मौके पर बरामद अवशेष प्रतिबंधित निकला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।