{"_id":"5f55138c8ebc3e39d87bf05b","slug":"case-registered-on-kabaddi-59-without-permission-bahraich-news-lko5388238111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति कराई कबड्डी, 59 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति कराई कबड्डी, 59 पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के सहिबापुर महिपाल सिंह गांव में बिना अनुमति के कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करने पर नौ नामजद और 50 अज्ञात पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आयोजन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई र्गइं। पुलिस ने कोविड़-19 के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद आयोजक फरार है। नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के सहिबापुर महिपाल सिंह गांव निवासी मुनव्वर अली पुत्र समीउल्ला का गांव में ही बाग है। बाग में ही बाउंड्रीवाल बनवाई गई है। इसी बाउंड्रीवाल में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में लोग भी एकत्रित हुए, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां खूब उड़ाई गईं। भीड़ में कई लोग बिना मास्क के भी खड़े थे। बिना अनुमति के प्रतियोगिता के आयोजन की सूचना पर पुलिस की चीता मोबाइल टीम मौके पर पहुंच गई। गांव में जांच शुरू की गई तो मामला सही पाया गया। सीओ कैसरगंज अरुण चंद्र ने बताया कि फखरपुर थाने के चीता मोबाइल के आरक्षी सनत कुमार की तहरीर पर आयोजक समेत नौ लोगों और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।