फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case on two in the murder of a young man

युवक की हत्या के मामले में दो पर केस

Sat, 10 Oct 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Case on two in the murder of a young man
बहराइच। संदिग्ध हालात में तालाब में गिरी कार में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत नईबस्ती बख्शीपुरा निवासी अरविंद कुमार तिवारी को दो दिन पूर्व मोहल्ले के दोस्तों ने फोन करके बुलाया। इस पर अरविंद लखनऊ जाने की बात कहकर कार लेकर घर से निकला था। मगर वह लखनऊ नहीं पहुंचा। उसका शव मल्हीपुर रोड पर चिचड़ी स्थित तालाब में गिरी कार से बरामद हुआ था।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने पहले दुर्घटना का केस दर्ज किया। इस पर मृतक अरविंद के पिता सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक ने पुलिस से हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मोहल्ला नईबस्ती बख्शीपुरा निवासी विनोद यादव व एक अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही आरोपी परिवार समेत फरार है। इससे दोस्तों पर ही हत्या का शक गहरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed