फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case of robbery and culpable homicide against 11

Bahraich News: 11 पर डकैती व गैर इरादतन हत्या का केस

Sat, 22 Feb 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 22 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Case of robbery and culpable homicide against 11
बहराइच। थाना क्षेत्र मटेरा के भौखारा गांव निवासी महिला ने पुलिस में सुनवाई न होने पर 11 लोगों पर डकैती व गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए कोर्ट में वाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



भौखारा गांव निवासी रीता देवी का आरोप है कि 25 अगस्त 2024 को गांव निवासी मनीराम, हरिश्चंद्र, राजकिशोर, अंकित, रवि पांडेय, राहुल, शिब्बू, आलोक, शुभम, अवनीश कुमार उर्फ गंगे और मोहित त्रिपाठी ने उनके घर की दीवार गिरा दी थी। घर के अंदर घुसकर पति कुश कुमार की हत्या करने के उद्देश्य से गला दबाकर बेरहमी से पिटाई करने लगे।
विज्ञापन



जब उनकी बहन के लड़के अतुल, अनूप और वह बचाने गईं तो हत्या करने के उद्देश्य से सभी के सिर में लाठी मार दी जिससे अचेत होकर वह गिर गईं। उसी दौरान हमलावर उनके गले में पड़ी सोने की चेन, बक्से में रखी 20 हजार की नकदी लूट ले गए और घर में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस मौके पर आई और उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद घटना से अन्य उच्चाधिकारियों को भी शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया था। मटेरा थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed