{"_id":"67b77bc16d9d1298820760f6","slug":"car-riders-beat-up-grocers-sons-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-127009-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कार सवारों ने परचून व्यापारी के बेटों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कार सवारों ने परचून व्यापारी के बेटों से की मारपीट
Fri, 21 Feb 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के बड़ीहाट मोहल्ले में पिटाई में घायल युवक।
बहराइच । शहर के बड़ी हाट मकबरा चौराहे के पास स्थित परचून दुकानदार से बुधवार की रात गाड़ी हटाने के विवाद में कार सवार चार लोगों ने अभद्रता करते हुए दुकान में घुसकर रखा हुआ सामान फेंक दिया। इसके बाद दोबारा अन्य युवकों को साथ लेकर आए और व्यापारी के दोनों बेटों को जमकर पीटा। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
बड़ी हाट निवासी किराना दुकानदार मसीउल्ला का आरोप है कि बुधवार की रात आठ बजे उनकी दुकान के बाहर एक बाइक खड़ी थी। तभी वहां पर कार सवार मोहल्ला निवासी शानू कसाई, रितिक व दो अन्य युवक आए और बाइक हटाने के लिए बोलने लगे। इसी दौरान नाराज होकर सभी दुकान में घुस आए और उनसे अभद्रता करते हुए दुकान में रखा सामान इधर-उधर फेंककर चले गए। आरोप लगाया कि दोबारा रात 10 बजे शानू अपने कई साथियों के साथ आया और उनके बेटों नईम, फैजान को लात-घूसों से जमकर पिटाई की। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। नगर कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि हमलावर युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है।