{"_id":"6872a66ae146e217c205b1b9","slug":"candidates-left-bba-and-bca-exams-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-133529-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीबीए व बीसीए की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीबीए व बीसीए की परीक्षा
Sat, 12 Jul 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
बहराइच के केडीसी में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।
बहराइच। डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से संचालित बीपीईएस, बीबीए और बीसीए की परीक्षा तीसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को बीबीए और बीसीए के लिए एक-एक परीक्षार्थी पंजीकृत रहे और सभी ने परीक्षा छोड़ दी। इसी क्रम में बीपीईएस पांच वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षा से सात परीक्षार्थी नदारद रहे।
शहर के किसान पीजी कॉलेज में संजीवनी महाविद्यालय समेत अन्य महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों की परीक्षा कराई जा रही है। विगत 10 जुलाई से चल रही यह परीक्षा तीन पालियों में कराई जा रही है। केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर मोहम्मद उस्मान ने बताया कि शनिवार को बीपीईएस पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 59 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से सात अनुपस्थित रहे। बीपीईएस त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम में 22 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। सभी परीक्षा में शामिल हुए। बीबीए और बीसीए की बैक पेपर परीक्षा के लिए एक-एक परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जो अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में बीपीईएस द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 39 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। इसी प्रकार बीसीए के लिए तीन परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। सभी ने परीक्षा दी।
परीक्षा का निर्देशन केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर उस्मान कर रहे हैं। इनके सहयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर दयानंद, राजेंद्र कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार शुक्ल तथा विनीता सिंह को कक्ष निरीक्षक व सहायक केंद्र व्यवस्थापक के रूप में तैनात किया गया था।