{"_id":"6a3ad7a91a304fe9260d12d6","slug":"canal-bank-breaches-fields-submerged-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-151868-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नहर की पटरी टूटी, खेत जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नहर की पटरी टूटी, खेत जलमग्न
विज्ञापन
बाबागंज के जगन्नाथपुर रजबहा की कटी पटरी से भरा पानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज। चौधरी चरण सिंह सरयू पंप नहर की जगन्नाथपुर रजबहा में मंगलवार दोपहर बाद पानी छोड़े जाने के कुछ ही समय बाद जिगरिया गांव के निकट नहर की पटरी कट गई। देखते ही देखते तेज बहाव का पानी आसपास के खेतों में फैल गया और सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई। अचानक आई इस स्थिति से किसानों की धान की तैयार नर्सरी और उड़द की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
नहर कटने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए और नहर से निकल रहे पानी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के सामने उनकी कोशिशें नाकाम रहीं। खेतों में पानी भरने से फसलें पूरी तरह डूब गईं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीण सुरेश कुमार, राजेश सहित अन्य किसानों का आरोप है कि जाड़े के मौसम में नहर की पटरी की मरम्मत कराई जानी चाहिए थी, लेकिन सिंचाई विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। बिना आवश्यक मरम्मत के ही नहर में पानी छोड़ दिया गया, जिसके कारण पटरी टूट गई फसल प्रभावित हुई।
विज्ञापन
किसानों ने नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना के बावजूद अभी तक नहर की मरम्मत के लिए कोई भी जिम्मेदार मौके पर पहुंचा नहीं हैं।