{"_id":"68adfd0deb717e28fb00d945","slug":"campaign-launched-1200-dogs-sterilized-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-135689-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चला अभियान, 1200 कुत्तों की हुई नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चला अभियान, 1200 कुत्तों की हुई नसबंदी
विज्ञापन
बहराइच के चांदपुरा में सड़क किनारे बैठा कुत्तों का झुंड।
बहराइच। आवारा कुत्तों के खिलाफ जिले में सघन अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 1200 कुत्तों की नसबंदी पशु चिकित्सा विभाग कर चुका है। इसमें से शहर की नगरपालिका ने 300 कुत्तों को पकड़ा। यह अभियान जिले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले से ही चल रहा है। कुत्तों के हमले में दो बच्चों की मौत के बाद अभियान शुरू किया गया था।
सुप्रीम कोट के आदेश के बाद पूरे जिले में आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत व नगर क्षेत्र में निकाय की टीम कुत्तों को पकड़ कर एक स्थान पर एकत्र करती है। इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग इनकी नसबंदी करता है। अब तक जिले में 1200 कुत्तों की नसबंदी हो चुकी है। भले ही यह अभियान अन्य जिलों में कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुआ हो, लेकिन जिले में मई माह से ही शुरू हो गया था, जब शिवपुर ब्लॉक में एक कुत्ते ने घोर कर बालिका को नोच डाला था। इससे बालिका की मौत हो गई थी। इसी प्रकार कुत्ते के हमले में एक बालक की भी मौत हो चुकी है। इसी के बाद डीएम के आदेश पर संयुक्त टीम ने कुत्तों की नसबंदी शुरू कराई थी।
अब यह अभियान गांव से लेकर नगर तक में चल रहा है। इस बारे में जानकारी देती हुई नगर पालिका बहराइच की ईओ प्रमिता सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में 300 कुत्तों का बधियाकरण अब तक कराया जा चुका है। नगर में इस अभियान में लगे नगरपालिका कर्मी प्रमोद कुमार का कहना है कि कुत्तों को पकड़ने के बाद दूसरे दिन नसबंदी की जाती है। इसके बाद इन्हें सलारगंज स्थित पानी टंकी परिसर में छोड़ दिया जाता है। नसबंदी के तीसरे दिन कुत्तों को उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया है।