फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cable cut, power of 25 thousand people stalled

केबल कटी, 25 हजार लोगों की बिजली ठप

Sun, 06 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Cable cut, power of 25 thousand people stalled
पयागपुर (बहराइच)। गोंडा-बहराइच रेल मार्ग का विद्युतीकरण कार्य चल रहा है। इस कार्य के दौरान ठेकेदार की लापरवाही के कारण मुख्य आपूर्ति का बिजली केबल क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे क्षेत्र के भूपगंज व कोट बाजार की विद्युत आपूर्ति रविवार से ठप हो गई है। बिजली न मिलने से करीब 25 हजार लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड पर विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। इस समय विद्युतीकरण का कार्य पयागपुर के निकट हो रहा है। रविवार दोपहर करीब एक बजे रेलवे के ठेकेदार की ओर से विद्युतीकरण कार्य के लिए जेसीबी लगाकर की जा रही खोदाई दौरान पहले से ही बिछायी गयी पावर कॉर्पोरेशन की केबल लापरवाही के कारण कट गई, जिससे केबल पूरी शॉर्ट हो गई है। केबल शॉर्ट होने से पयागपुर के भूपगंज बाजार और कोट बाजार की बिजली सप्लाई ठप हो गई है।
विज्ञापन

लोग उमस भरी गर्मी में बिजली व पानी को तरस रहे हैं। इस संबंध में अवर अभियंता अजय यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी हो रही बरसात के कारण विभाग के नुकसान के संबंध में अब तक जानकारी नहीं दी जा सकती है। क्योंकि खोदाई के दौरान बरसात होने के कारण पानी भर गया है। अवर अभियंता ने बताया कि ठेकेदार के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस बारे में उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
तो दो दिन नहीं दूर हो सकेगी खामी
गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड विद्युतीकरण कार्य में गड्ढे जगह-जगह हो गये हैं। गड्ढों में पानी भरा है। जब तक जलभराव की समस्या दूर नहीं होगी, तब तक खामियों को दुरुस्त नहीं किया जा सकता है। ऐसे में पयागपुर की 25 हजार की आबादी को 48 घंटे समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed