{"_id":"6a3835e71403321ad7037356","slug":"businessman-and-friend-killed-after-bike-collides-with-a-bull-on-the-highway-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-151704-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हाईवे पर सांड़ से टकराई बाइक, कारोबारी व दोस्त की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हाईवे पर सांड़ से टकराई बाइक, कारोबारी व दोस्त की मौत
विज्ञापन
दीपक सिंह।
बहराइच। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात फखरपुर इलाके में कदियापुर मोड़ के पास साड़ से बाइक टकरा जाने से कैसरगंज के प्रतिष्ठित कारोबारी व उनके दोस्त की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की है।
कैसरगंज के ग्राम सिदरखा निवासी दीपक सिंह (33) रेडीमेड गारमेंट्स का कारोबार करते थे। वह व्यवसाय के सिलसिले में शनिवार रात अपने दोस्त गोंडा के परसपुर निहालपुरवा निवासी अर्पित सिंह (22) के साथ बाइक से बहराइच आए थे। यहां काम निपटाने के बाद दोनों लोग रात में कैसरगंज लौट रहे थे। रात करीब 2:45 बजे उनकी बाइक फखरपुर थाना अंतर्गत ग्राम कदियापुर मोड़ के पास पहुंची, तभी सड़क पर अचानक सांड़ आ गया।
उसे बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सांड़ से टकराकर गिर गई। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। रात में ही परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन दोनों को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दीपक सिंह कैसरगंज के जाने-माने युवा व्यवसायी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही व्यापारियों व सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार सुबह से उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा और सभी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। थानाध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि दीपक सिंह के भाई रवि सिंह की तहरीर पर दुर्घटना में मौत होने का मामला दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गौड़ को विवेचना सौंपी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट पहन रखे थे।
हादसे की वजह बन रहे मवेशी
लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर छुट्टा पशुओं की मौजूदगी लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय हाईवे पर सांड़ और गोवंश के झुंड अक्सर बैठे रहते हैं, जिससे वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ती है। लोगों ने प्रशासन से हाईवे को आवारा पशुओं से मुक्त कराने की मांग की है।