फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bus trips will increase on Holi

Bahraich News: होली पर बढ़ेंगे बसों के फेरे

Sun, 09 Mar 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 09 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bus trips will increase on Holi
बहराइच स्थित रोडवेज बस अड्डा।
बहराइच। रोडवेज प्रशासन ने होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए विशेष कार्ययोजना बनाई है। यात्रियों को गंतव्य तक जाने में परेशानी न हो, इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। वहीं लंबी दूरी वाले रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है, तो अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस अड्डे से मौजूदा समय में 113 बसों का संचालन लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, दिल्ली, हरिद्वार, सीतापुर, बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद समेत अन्य जनपदों के लिए किया जा रहा है। वहीं रूपईडीहा बस अड्डे से भी विभिन्न मार्गों के लिए 50 बसों का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज प्रशासन ने होली के पर्व पर यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो इसके लिए विशेष कार्ययोजना बनाई है। इसके लिए कम दूरी के रूट पर बसों को फेरे बढ़ाने की व्यवस्था बनाई है। इसके अलावा लंबी दूरी वाले रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है, तो संबंधित रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराकर यात्रियों को गंतव्य तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एआरएम ज्ञान चंद्र ने बताया कि होली के पर्व पर बसों की कोई कमी नहीं है। यात्रियों को गंतव्य तक भेजने के लिए बसों के फेरे बढ़ाने के साथ कुछ बसों को रिजर्व में रखा जाएगा। जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है, उन मार्गों पर रिजर्व में रखी हुईं बसों को संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed